ताजा अपडेट: क्या आप भी हर महीने आने वाले महंगे बिजली के बिल से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है|
सरकार ने आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर है। भारत सरकार ने देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए PM सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के तहत आपको हर महीने 300 यूनिट तक बिजली बिलकुल मुफ्त /फ्री मिलेगी।
इस योजना में आपको क्या फायदा मिलेगा?
इस योजना में अगर आप अपने घर की छत पर 3 KW (किलोवाट) तक का सोलर पैनल लगवाते हैं,
तो आपको सरकार ₹78,000 तक की सब्सिडी (सरकारी मदद) आपके सीधे बैंक खाते में सरकार देगी ।
इससे आपके घर का बिजली का खर्च हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, और जो बिजली बच जाएगा उसे आप सरकार को बेचकर अलग तरीके से कमाई भी कर सकते हैं।
इस योजना का कौन लाभ उठा सकते हैं? (पात्रता)
कौन फॉर्म भर सकता है?
* आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का किसी भी राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
* परिवार की सालाना कमाई बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए (गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार) को ही इस योजना को आवेदन कर सकते है।
* घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए खाली और साफ सुथरा जगह होनी चाहिए।
कौन-कौन से दस्तावेज (Documents) चाहिए?
* आधार कार्ड (Aadhar Card)
* राशन कार्ड (Ration Card)
* सबसे जरूरी यह है: आपका पिछले 6 महीने का कोई भी एक बिजली का बिल (Electricity Bill)होना चाहिए।
साथ में बैंक खाता का पासबुक फोटोकॉपी चाहिए।
इस योजना को ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट में pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा। वहां आप ऑनलाइन फॉर्म भर के आवेदन कर सकते हैं।
अगर आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना नहीं आता है, तो आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC Center) या बिजली विभाग के ऑफिस में जाकर भी आवेदन करवा सकते हैं।
इस योजना को अभी तक 24 लाख से ज्यादा लोगों ने सोलर पैनल लगवा लिया है।
सरकार का टारगेट 1 करोड़ घरों तक पहुँचाने है।
अगर अपनें अभी तक आवेदन नही किए है तो जल्दी से कीजिए।
यह भी पढ़ें: देश के युवाओं के लिए सरकार हर महीने ₹5,000 की सैलरी और फ्री ट्रेनिंग दे रही है, ऑनलाइन आवेदन यहाँ से करें ➔ PM इंटर्नशिप योजना 2026 क्या है? युवाओं को मिलेगी हर महीने ₹5000 की सैलरी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें